इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बरगी और तवा डेम के गेट खुलते ही महेश्वर में नर्मदा का रौद्र रूप, 200 गांवों में रेड अलर्ट जारी

महेश्वर।मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और डेमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात और रविवार सुबह इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बरगी और तवा डेम के गेट खोले गए, जिसके बाद महेश्वर में भी नर्मदा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

नदी का बहाव तेज हो गया है और घाट किनारे के निचले इलाकों में पानी तेजी से पहुंचने लगा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और नर्मदा किनारे बसे 200 से अधिक गांवों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

महेश्वर के घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है, और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि लोग नदी के पास न जाएं। वहीं, खंडवा, खरगोन, बड़वानी और धार जिलों के प्रशासनिक अमले को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और नदी किनारे जाने से पूरी तरह परहेज करें। मौसम विभाग और जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट पर नजर रखते हुए सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

नर्मदा का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय बन गया है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास जारी हैं।

Next Post

पद्मश्री जगदीश जोशीला का सम्मान, निमाड़ी को राजभाषा बनाने की मांग

Tue Jul 29 , 2025
भोपाल। सहयोग विहार स्थित कम्यूनिटी हॉल में राजधानी निमाड़ समाज द्वारा पद्मश्री जगदीश जोशीला का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, विधायक सचिन यादव, बालकृष्ण पाटीदार और पी.सी. शर्मा समेत कई अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने शॉल, श्रीफल और सम्मान पत्र देकर जोशीला का सम्मान किया। […]

You May Like