चोपना क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से जनता परेशान

बैतूल। चोपना और उसके आसपास के गांवों में बिना किसी पूर्व सूचना के अघोषित बिजली कटौती की घटनाएँ लगातार हो रही हैं। इससे आम जनता, पंचायत और अन्य संस्थाएं अपने कार्य सुचारू रूप से नहीं कर पा रही हैं। स्थानीय लोग बिजली विभाग पर आरोप लगाते हैं कि वह अक्सर “मेंटेनेंस” का बहाना बनाकर अपनी नाकामी छिपाता है।

लोगों का कहना है कि लाइनमैन और कर्मचारियों को फोन करने पर भी वे कॉल रिसीव नहीं करते, जिससे किसी को यह भी नहीं पता चल पाता कि बिजली क्यों काटी गई और कब वापस आएगी। चोपना, शिवसागर, हीरापुर, आमड़ोह सहित कई गांव इस अघोषित कटौती से प्रभावित हैं।

बिजली विभाग के जे.ई. शाहपुर ने बताया कि मेन लाइन में फाल्ट था, जिसे ढूंढ़ने में समय लगा। सब स्टेशन की लाइटें भी बंद थीं। फाल्ट सुधारने के बाद बिजली अब सुचारू रूप से चालू कर दी गई है।

Next Post

रीवा भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित

Wed Sep 24 , 2025
रीवा.भाजपा की बहुप्रतीक्षित रीवा जिला भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी बुधवार को देर शाम घोषित की गई. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने सात उपाध्यक्ष तीन महामंत्री और 3 जिला मंत्री नियुक्त किए गए हैं.कुल 20 पदाधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए हैं. […]

You May Like