जीवाजी विश्वविद्यालय में तैयार हो रही हाईटेक एआई लैब और मेगा ऑनलाइन एग्जाम सेंटर

ग्वालियर: जीवाजी विशवविद्यालय परिसर में आत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब तैयार की जा रही है जिसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोडना और उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है।एआई लैब विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर में विकसित की जा रही है। इस लैब और ऑनलाइन एक्जाम सेंटर सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संस्थान में 800 से अधिक नए कंप्यूटर भी पहुंच चुके है।
वास्तविक तकनीकी मॉडल्स पर काम करने का अवसर मिलेगा विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस लैब में छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, ऑटोमेशन और स्मार्ट टेक्नोलोजी जैसे क्षेत्रों का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। अभी तक अधिकांश छात्रों को इन विषयों की केवल सैद्धांतिक जानकारी मिलती थी लेकिन अब उन्हें लाइव प्रोजेक्ट्स और वास्तविक तकनीकी मॉडल्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनकी तकनीकी समझ मजबूत होगी बल्कि रिसर्च और नवाचार को भी नई दिशा मिलेगी।
एआई लैब के माध्यम से छात्र स्टार्टअप आईडिया विकसित कर सकेंगे और स्मार्ट एप्लीकेशन डिजाइन करने जैसे कार्यों में भी भाग ले पाएंगे। वर्तमान समय में आईटी और टेक कंपनियों में एआई विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ रही है। ऐसे में यह पहल विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर खोल सकती है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि आने वाले समय में यह लैब ग्वालियर चंबल अंचल के छात्रों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बन सकती है।विशवविद्यालय में अंचल का सबसे बडा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। बडी संख्या में कंप्यूटर स्थापित किए जा चुके है और तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Next Post

हत्या करने के इरादे से शराब दुकान कर्मचारी को चाकू से गोदा

Mon May 4 , 2026
जबलपुर: अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर में इत्या करने के इरादे से शराब दुकान में काम करने वाले कर्मचारी को चाकू से गोद दिया गया । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक विजय यादव 20 वर्ष निवासी नर्मदा नगर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि […]

You May Like

मनोरंजन