
सीधी।हिंदू जागरण मंच महाकौशल प्रांत के ट्रस्ट “जन कल्याण न्यास, जबलपुर” के बैनर तले सीधी जिले में हिंदू जागरण मंच की वीरांगना वाहिनी द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन स्थानीय होटल बसंत पैलेस (फ्लेवर्स रेस्टोरेंट) में आयोजित किया गया!
जिसमे सावन के गीत, शिव जी के गीत, भजन, सामूहिक भजन, कुछ खेल और मनोरंजन कार्यक्रमों की प्रस्तुति कार्यक्रम में उपस्थित नारी शक्ति और मातृशक्तियों द्वारा दी गई!
संगठन का विषय रखने के लिए अतिथि के तौर पर हिंदू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुमित जायसवाल जी उपस्थित रहे!
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा की आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है वहां पर सबसे ज्यादा आवश्यकता आप नारी शक्तियों की है, महिलाए पहले सिर्फ गृहणी होती थी पर आज की महिलाएं घर से बाहर निकलकर समाज का, देश का, नेतृत्व कर रही है, व्यवसाय कर रही है, नौकरी कर रही है घर से बाहर दिन और रात में भी अकेले रह रही है, तो आज सबसे बड़ी चुनौती आप लोगों की सुरक्षा हो गई है, आपका परिवार, आपका संगठन, पुलिस, प्रशासन ये सब तो समय आने पर आपकी सुरक्षा करेंगे ही पर कुछ सावधानियां और सुरक्षा के उपाय तो हमें स्वयं भी करने पड़ेंगे!
जैसे पहला, अपनी सुरक्षा के लिए, दंड, तलवार, मार्शल आर्ट, नियुद्ध का प्रशिक्षण हर एक नारी को लेना चाहिए, दूसरा हम बाहर जाते समय, ट्रेवल करते समय सतर्क और समझदार रहे, तीसरा हम सोशल मीडिया फेसबुक, इंस्ट्राग्राम का उपयोग करते समय भी किसी भी अपरिचित व्यक्ति से न जुड़े जिसको आप व्यक्तिगत अच्छे से न जानते हो, हम अगर गृहणी भी है तो घर में खाली न बैठे कुछ स्वाबलंबन की ओर भी बढ़े, अगर हम संपन्न है तो कुछ गरीब परिवारों को स्वाबलंबन के माध्यम से रोजगार सृजन में सहयोग कर सकते है।
