जल संरक्षण में मप्र बना नंबर-1, सीएम डॉ यादव ने दी बधाई


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि जल संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन संकल्प को जन-जन का आंदोलन बनाने में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जनभागीदारी आधारित जल संचय अभियान में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेशवासियों की जागरूकता, सक्रिय सहभागिता और भविष्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम बताया।सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक रैंक नहीं, बल्कि जल संरक्षण के प्रति प्रदेश की सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प का प्रतीक है।

Next Post

वीरेंद्र गोयल सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त

Sat May 2 , 2026
सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके इस नियुक्ति पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश दिखाई देने लगा है। शनिवार की सुबह से ही बधाई देने […]

You May Like