राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन समारोह आज, यादव होंगे शामिल

भोपाल, 08 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम स्थित बेडमिंटन हॉल में आयोजित 28वें राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सर्वप्रथम पेंटिंग और विज्ञान मेले के विजेताओं की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगें। तत्पश्चात विजेता युवा कलाकार समूह लोकगीत और समूह लोकनृत्य की प्रस्तुतियों का अवलोकन करेंगें।

मुख्यमंत्री विकसित भारत@ 2047 कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित प्रतियोगिताओं में से चयनित 45 युवाओं से संवाद करेंगे।

इस वर्ष युवा उत्सव आयोजन में संभागों के 350 प्रतिभागियों ने कुल 07 विधाओं यथा समूह लोक गीत, समूह लोक गायन, पेंटिंग, भाषण, विज्ञान मेला, कहानी लेखन एवं कविता लेखन में प्रतिभागिता की।

Next Post

मोबाइल टॉयलेट में लगी भीषण आग

Wed Jan 8 , 2025
निकला धुआं का गुब्बार, क्षेत्र में मचा हडक़ंप जबलपुर: नौदरा ब्रिज के पास पर खाली पड़ी जगह पर खड़े दो मोबाइल टॉयलेट पर अचानक से आग भडक़ उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धुआं का गुब्बार उठने लगा। जिसको देखते ही क्षेत्र में हडक़ंप […]

You May Like