कोलंबो, 25 फरवरी (वार्ता) श्रीलंका ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के सुपर आठ मुकाबले में टॉस जीत कर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।
आज यहां श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले गेंदबाजी करेंगे। स्पिनरों को मदद मिल सकती है और इसीलिए हमने गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज की टीम में एक बदलाव है मिशारा की जगह चरिथ असलांका को एकादश में शामिल किया गया हैं।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा कि पिछली रात बारिश हुई है, लेकिन कोई बात नहीं, यहां कुछ दिन अच्छा अभ्यास किया है। विकेट काफी अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा टीम में हमने एक बदलाव किया है। जेम्स नीशम की जगह कोल मैककॉन्ची आए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
श्रीलंका (एकादश): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), चरिथ असलांका, पवन रथनायके, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेल्लालगे, दुशान हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश थीक्षाना और दिलशान मदुशंका।
न्यूजीलैंड (एकादश): टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।
