
सीधी ।अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश और अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब के मध्य हुए चौथे दिन के मैच मे दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और मुंबई संघर्ष करते हुए अंतिम ओवर में मुकाबले में 1 विकेट से अपनी जीत दर्ज कर समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश को हराया।
आज चौथे दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ.अनूप मिश्रा द्वारा मुंबई क्रिकेट क्लब के फ्रेंचाइजी विनय सिंह परिहार अपना फिलिंग स्टेशन और समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश के फ्रेंचाइजी कुशाग्रपति त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया। टॉस जीतकर भदोही उत्तरप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओव्हर में 10 विकेट के नुकसान के साथ 167 रनों का लक्ष्य मुंबई क्रिकेट क्लब अपना फिलिंग स्टेशन के सामने रखा। जिसमे उमर ने 6 चौके लगाते हुए 51 रनों की तथा सौरभ शुक्ला 4 चौके लगाते हुए 31 रनों की शानदार पारी खेली और हलीम ने मात्र 27 रन देकर 3 विकेट झटके। जबावी पारी में अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब द्वारा पहले गेंद पर पहला विकेट खोने के बाद बल्लेबाजी करते हुए अमन यादव 37 रन, नवंकूर 36 रन और गौरव 30 रन बनाते हुए अंतिम ओव्हर तक संघर्ष करते हुए आज का मैच अपने नाम कर लिया। आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेन्द्र गुप्ता रहे। स्कोरर बी कृष्ण कुमार व हर्ष गुप्ता रहे। रोमांचक कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार, बालेन्द्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे।
रॉक मेंस रांची और एनएनएस भदोही के बीच मैच आज
छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के पूल ए का पांचवा मैच कल कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची और समय प्रेस एनएनएस क्रिकेट अकादमी भदोही यूपी के बीच गुरुवार को सुबह 10 खेला जाएगा। कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची और समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तरप्रदेश दोनों टीमें एक-एक मैच हार चुकी हैं तो कल के मैच में दोनों टीम में जी जान लगाकर मैच जीतने का प्रयास करेंगे, जिससे यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।
मुंबई के गौरव दशोरे को मिला प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच
सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का चौथा मैच समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश और मुंबई क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा, लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया। अपना फिलिंग स्टेशन मुंबई क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी गौरव दशोरे जिन्होंने अंतिम गेंद तक खेलते हुए चार चौके की मदद से 30 रन बनाये को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ.अजय मिश्रा, मुंबई टीम के फ्रेंचाइजी अपना फिलिंग के संचालक विनय सिंह परिहार, एनएनएस भदोही टीम के फ्रेंचाइजी कुशाग्रपति त्रिपाठी, मुंबई क्रिकेट क्लब के कोच अजय राजपूत, शिवम सिंह की गरिमामय विशेष उपस्थिति में मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से दिया गया।
