तहसीलदार को मिला अतिरिक्त सहायक आपूर्ति का प्रभार

चितरंगी। चितरंगी के तहसीलदार ऋषिनारायण सिंह को सहायक आपूर्ति अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के द्वारा सौपा गया है।

राजेश कुमार सिंह कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का तबादला सीधी के लिए होने पर एक तरफा कार्यमुक्त कर लिया गया। जहां कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने आज दिन मंगलवार को आदेश जारी कर चितरंगी में कार्यरत शम्मी कुमार पटले कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को बैढ़न-सिंगरौली एवं माड़ा, नगर निगम सिंगरौली, देवसर-बरगवां के लिए नवीन पदस्थापना की गई है। वही चितरंगी का प्रभार तहसीलदार को दिया गया है।

Next Post

शौक पूरे करने के लिए की झपटमारी,दो गिरफ्तार, मोबाइल व स्कूटी जब्त

Wed Jun 25 , 2025
इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों युवकों ने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देना कबूला है. पुलिस ने […]

You May Like