घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली : चौकी निवास पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल पचौर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान और वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की है।पुलिस के अनुसार पापल निवासी हरिश्चन्द्र सिंह के घर में 5 अगस्त की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया था।

फरियादी की रिपोर्ट पर 9 अगस्त को चौकी निवास में धारा 331(2), 305(क) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान संदेहियों से पूछतांछ की गई, जिसमें चोरी की वारदात स्वीकार किए जाने के बाद उनके कब्जे से एक सिलाई मशीन, एक मिक्सर, एक जोड़ी पायल, लहसुन तथा ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद कर जप्त की गई। पुलिस ने 12 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। उक्त कार्रवाई एसपी सियाज केएम, एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले तथा चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि त्रिवेणी पाल सहित पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

अफगानी बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल ने अपने जन्मदिन पर 143 रनों की शानदार पारी खेलकर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा और विराट कोहली के विशेष क्लब में शामिल हुए

Thu Aug 13 , 2026
बेलफास्ट,  आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान के बल्लेबाज सेदिकुल्ला अटल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने 25वें जन्मदिन पर 120 गेंदों में 143 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली। सचिन और […]

You May Like

मनोरंजन