बागेश्वर बाबा को गालियां देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो किया अपलोड, हिंदू संगठनों ने थाना घेरा

ग्वालियर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सोशल मीडिया पर गालियां देते एक युवक का वीडियो सामने आने के बाद यहां विभिन्न संगठनों में रोष व्याप्त हो गया है। लोगों ने युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां थाने का घेराव कर दिया है। यह वीडियो आदिल हुसैन नामक फेसबुक आईडी से अपलोड किया गया है। वीडियो के बाद हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। ग्वालियर के पनिहार गांव निवासी आदिल खान ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए यह वीडियो डाला है। इसके विरोध में हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

आदिल खान ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का नागरिक और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी का पास आउट बताया। इसके बाद उसने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ अपशब्द कहे और वीडियो अपलोड कर दिया। स्थानीय लोग पनिहार थाने पहुंचकर हंगामा कर रहे हैं।

Next Post

प्रीति जिंटा ने तीसरी बार लगायी संगम में डुबकी

Wed Feb 26 , 2025
प्रयागराज, 26 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने तीसरी बार प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। प्रीति जिंटा तीसरी बार महाकुंभ पहुंची,जहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां के साथ महाकुंभ गईं। उन्होंने वहां प्रार्थना करने और […]

You May Like

मनोरंजन