सतना:जिला कुशवाहा संघ सतना का मतदान आगामी 26 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे सायं 4 बजे तक जिला कार्यालय लवकुष स्कूल हनुमान नगर नई बस्ती सतना में संपन्न होंगा। नामांकन फार्म भरने एवं जमा करने की तिथि 16 एवं 17 अक्टूबर तक समय सुबह 11 बजे से सायं 4 तक निर्धारित की गई है।
नामांकन फार्म की समीक्षा 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं नामांकन फार्म की वापसी का समय दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक उसी दिन शाम 3 बजे के बाद चुनाव चिन्ह का आवन्टन किया जायेगा। समस्त चुनावी प्रक्रिया मुख्य जिला निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट सुन्दरलाल कुशवाहा एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश प्रसाद कुशवाहा व पर्यवेक्षकों के सहयोग से संपन्न कराया जायेगा। उक्त जानकारी जिला कुशवाहा संघ के कार्यवाहक सचिव राजकुमार कुशवाहा ने दी ।
