
भोपाल: भोपाल मेट्रो रेल की दूसरी लाइन के लिए गर्डर रखने की शुरुआत हो गई है, इसे सैर सपाटा मेट्रो स्टेशन के नजदीक से शुरू किया गया है. यह गर्डर मेट्रो रेल लाइन के पोल नंबर 14 व 15 पर रखा गया है. 1 से 13 नंबर पोल का अभी कार्य शुरु नहीं किया गया है. यहां पर सैर सपाटा मेट्रो स्टेशन का निर्माण होगा जिसमें अभी समय है.
15 पोल गर्डर लेबल तक तैयार
ब्लू मेट्रो रेल लाइन के लिए सैर सपाटा चौराहे से पोल का कार्य शुरु किया गया था, जो पहले चरण में भारत माता चौक तक पूरा किया जाना है. इस बीच में लगभग 30 पोल बनाए जा रहे हैं. जिनमें से लगभग 15 पोल पूरी तरह गर्डर के लिए तैयार हैं, शेष पोल भी कुछ दिन में गर्डर लेबल तक तैयार होने की संभावना है.
15 दिन बाद रखा जाएगा दूसरा गर्डर:
गर्डर रखने के लिए पोल तो तैयार हैं. पोल के ऊपर ठिया तैयार किये जा रहे हैं दूसरे गर्डर के लिए ठिया शुरू हो गया जिसकी कांक्रीट कार्य सोमवार से शुरू होगा, जो 15 दिन बाद तैयार होगा. 20-20 दिन के अंतराल में गर्डर रखते जाएंगे.
इनका कहना है
गर्डर रखने के लिए तेज गति से कार्य चल रहा है. अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आई तो दूसरा गर्डर 15 दिन बाद रखा जा सकता है.
अरबिंद सोनी, जनसंपर्क अधिकारी मेट्रो रेल भोपाल
