म्यांमार में एक महीने में भूकंप के 157 झटके

यांगून 28 अप्रैल (वार्ता) म्यांमार में 28 मार्च को आए विनाशकारी 7.9 तीव्रता के भूकंप के बाद कुल 157 झटके महसूस किए गए है।

मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को आए 7.9 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद से अब तक 157 झटके महसूस किए गए है।

विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 से 7.5 मापी गई है।

सरकारी दैनिक म्यांमा एलिन के अनुसार 25 अप्रैल तक भूकंप से मरने वालों की संख्या 3,763 हो गई जबकि 5,107 लोग घायल हुए हैं और अन्य 110 लोग लापता है।

Next Post

तैयार हो जाओ, भारत - स्मार्ट बाज़ार की फुल पैसा वसूल सेल आ गई

Mon Apr 28 , 2025
स्मार्ट बाज़ार का बहुप्रतीक्षित सेल इवेंट वापस आ गया है – और यह पहले से कहीं अधिक बड़ा, बोल्ड और बेहतर है! स्मार्ट बाजार फुल पैसा वसूल सेल 30 अप्रैल से 4 मई तक देश भर के स्टोरों पर चलेगी। देश भर में 930 से अधिक स्टोर्स के साथ स्मार्ट […]

You May Like

Play sound