
नयी दिल्ली। नोवी साद (सर्बिया) में चल रही अंडर-23 सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में 5 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। पदक विजेता इस प्रकार हैं:
55 किग्रा: निशु
57 किग्रा: नेहा शर्मा
65 किग्रा: पुलकित
68 किग्रा: सृष्टि
76 किग्रा: प्रिया
इसके अलावा, दो भारतीय पहलवानों ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और कल जापानी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी: 53 किग्रा: हंसिका लांबा, 59 किग्रा: सारिका मलिक
