ट्रैक्टर टायर के नीचे दब गया 14 साल का बालक

सिंगरौली । जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम धौहनी निवासी एक 14 साल का किशोर टेंट सामग्रियों को लोड कर रहा था कि कुंदवार गांव के कोइलाफाठ टोला ने पीछे करते समय बालक राजेन्द्र यादव ट्रैक्टर टायर के चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना आज शनिवार के दिन सुबह 9 बजे की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धौहनी गांव निवासी राजेन्द्र यादव पिता तिलकराज यादव उम्र 14 वर्ष कुंदवार गांव के कोइलाफाठ टोला में आज सुबह ट्रैक्टर में टेंट सामग्री लोड कर रहा था कि महेन्द्रा ट्रैक्टर के चालक विश्वनाथ सिंह ने अचानक पीछे कर दिया, जहां किशोर बालक ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर के नीचे दब गया और उसी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया । पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है।

Next Post

रीवा जगुआर्स ने बुंदेलखंड बुल्स को 74 रन पर ऑलआउट कर मुकाबला नौ विकेट से जीता

Sat Jun 6 , 2026
इंदौर, 06 जून (वार्ता) इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए आदित्य बिड़ला ग्रुप मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) T20 सिंधिया कप 2026 में रीवा जगुआर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए बुंदेलखंड बुल्स को 9 विकेट से हरा दिया। रीवा जगुअर्स ने बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ़ ज़बरदस्त गेंदबाज़ी की। पहले […]

You May Like