सेवानिवृत्त शिक्षक से 45 हजार से भरा बैग लूटा

जबलपुर: मझगवां थाना अंतर्गत बघराजी रोड बायपास नहर पुलिया के पास गुरूवार को दिनदहाड़े सेवानिवृत्त शिक्षक पर झपट्टा मारकर लुटेरे 45 हजार रूपए से भरा बैग लूटकर भाग गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रत्नेश कुमार तिवारी 48 वर्ष निवासी ग्राम कुम्ही खुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे वर्तमान में प्राथमिक शाला पाराखेडा में प्राथमिक शिक्षक के रुप में कार्यरत है उसके पिता सुरेन्द्र कुमार तिवारी 88 वर्ष सेवानिवृत्त शिक्षक है। जिनका पेंशन खाता एसबीआई बैंक मझगवां में है। गुरूवार दोपहर लगभग 12 बजे पिता सुरेन्द्र कुमार तिवारी को अपनी स्कूटी में एसबीआई बैंक मझगवां लेकर आया था।

पिता की पेंशन 45000 रुपये निकालने के बाद उसने वही पर गड्डी के नोट गिने थे जिसमें 500-500 रुपये के 90 नोट थे, नोट गिनने के बाद अपने काले रंग के हैडबैग में रुपये रख लिये थे तथा पिता को पैसा वाला बैग दे दिया था। उसके बाद अपने पिता को स्कूटी में पीछे बैठाकर अपने घर वापस जाने के लिये निकाला, बैंक से कुछ दूर पर गन्ने के रस का ठेला लगा था वहां रुककर गन्ने का रस पिया उसके बाद पुन: पिता को साथ लेकर अपने घर कुम्ही खुर्द जा रहा था, लगभग दोपहर 12:45 बजे जैसे ही बघराजी रोड बायपास नहर पुलिया के पास मझगवा पहुंचे तभी पीछे एक मोटर सायकिल में सवार 2 अज्ञात व्यक्ति उसकी स्कूटी के बगल से आये और पिता के हाथ में लिये हुये बैग को छपटकर छीन कर भाग गये, उसने स्कूटी से मोटर सायकल का पीछा किया जो काफी तेज बिलैय्या पेट्रोप से मझगवां की ओर भाग गये। पुलिस प्रकरण दर्ज कर पतासाजी कर रही है। सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
आठ जिलों की पुलिस हुई सक्रिय, लुटेरे फरार
कन्ट्रोलरूम द्वारा तत्काल शहर एवं देहात में नाकेबंदी करायी गयी, सरहदी जिले कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मण्डला, उमरिया, डिण्डोरी के कन्ट्रोलरूम को घटित हुई घटना की जानकारी देते हुये सूचित किया गया। जबलपुर समेत आठ जिलों की पुलिस अलर्ट हुई लेकिन लुटेरे भाग निकले। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघरिया के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी मझगवॉ शंकर लाल ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

Next Post

मेरा मोहल्ला नो हो हल्ला अभियान: 87 आदतन अपराधियों ने लिया अपराध छोड़ने का संकल्प

Fri Jun 5 , 2026
इंदौर: पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराध नियंत्रण और समाज में सकारात्मक माहौल बनाने के उद्देश्य से लगातार नवाचार किए जा रहे हैं. जिसके तहत हीरानगर थाना परिसर में बाणगंगा और हीरानगर क्षेत्र के गुंडे, निगरानीशुदा व आदतन अपराधियों की विशेष पुलिस पाठशाला आयोजित की गई.एएसपी रुबिना मिजवानी ने बताया कि इस […]

You May Like