मॉस्को, 15 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) रूस की हवाई रक्षा प्रणालियों ने रविवार को रात भर में 170 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराये, जिनमें से 27 मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार रात से रविवार सुबह तक, हवाई रक्षा प्रणालियों ने रूस के कई क्षेत्रों में इन ड्रोनों को रोका और नष्ट कर दिया।मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर बताया कि रूसी हवाई रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को की ओर बढ़ रहे 27 ड्रोन मार गिराए।
रूस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण रोसावियात्सिया के अनुसार, मॉस्को के वनुकोवो हवाई अड्डे और कलुगा क्षेत्र के कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिए गए थे। रोसावियात्सिया ने कहा कि उड़ानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये प्रतिबंध आवश्यक थे।

