भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारीलाल नंदा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में उनके योगदान का स्मरण करते हुए नमन किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने थल सेना दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विषम और कठिन परिस्थितियों में राष्ट्र की रक्षा करने वाले शूरवीरों का शौर्य, बलिदान और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने भारतीय थल सेना के अदम्य साहस और सेवा भावना को नमन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।
