​खिरसाडोह कॉलेज में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण शिविर का समापन: डिजिटल डेटा संग्रह की बारीकियों से रूबरू हुए कर्मचारी

परासिया। आगामी जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु शासन के निर्देशानुसार खिरसाडोह कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। 23 से 25 अप्रैल 2026 तक चले इस शिविर में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को जनगणना की बारीकियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर अजय सिंह एवं कुंदन सिंह द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने डिजिटल और मैनुअल डेटा संग्रह की प्रक्रियाओं को विस्तार से समझाया।

कार्यशाला में कुल 5 सुपरवाइजर और 30 प्रगणक उपस्थित रहे, जिन्हें क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

नगर परिषद चांदामेटा के चार्ज अधिकारी भरत गजबे ने भी शिविर में ट्रेनर की भूमिका निभाई। उन्होंने सभी उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जनगणना 2027 के महत्व पर प्रकाश डाला और टीम को शुद्ध एवं सटीक आंकड़े एकत्रित करने हेतु प्रेरित किया।

चार्ज अधिकारी गजबे ने स्पष्ट किया कि जनगणना राष्ट्र के विकास की नींव होती है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।

Next Post

आरएसएस का अमेरिका में स्वीकार्यता पाने का प्रयास विफल: कांग्रेस

Sat Apr 25 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया है कि संगठन दिखावटी राष्ट्रवाद का लबादा ओढ़े हुए है और अब विदेशों में स्वीकार्यता पाने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच […]

You May Like