बुधनी-शाहगंज मार्ग हुआ बदहाल: बांसापुर नर्सरी के पास बने गहरे गड्ढे, राहगीर परेशान

बुधनी। इन दिनों बुधनी-शाहगंज मार्ग की हालत बेहद खस्ताहाल बनी हुई है. मार्ग पर बांसापुर वन नर्सरी के सामने बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं, इस रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है. वाहन चालकों को भी भारी मशक्कत करना पड़ रही है.

गौरतलब है कि गडरिया नाले से निकले नेशनल हाईवे-46 के निर्माण के बाद शाहगंज आवागमन के लिए उसके साइड में सर्विस रोड़ तैयार कराई गई थी. इसी मार्ग का उपयोग शाहगंज जाने वाले लोगों के साथ-साथ बैतूल, इटारसी और नर्मदापुरम से हाइवे के रास्ते बुधनी आने वाले वाहन भी करते हैं.

लंबे समय से इस सड़क की स्थिति गंभीर बनी हुई है, लेकिन नेशनल हाईवे निर्माण कार्य से जुड़ी ठेका कंपनी द्वारा मार्ग का समुचित रखरखाव नहीं किया जा रहा. जिसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है. वहीं बांसापुर क्षेत्र के रहवासी भी धूल-मिट्टी से परेशान हैं. सड़क की बदहाली के चलते क्षेत्रवासियों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन से संबंधित ठेका कंपनी पर कार्रवाई करने एवं खस्ताहाल सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है.

 

 

Next Post

शिवराज आज सांदीपनी विद्यालय और सामुदायिक भवन का करेंगे उद्घाटन

Fri Jan 30 , 2026
बुधनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं. एसडीओपी रवि शर्मा एवं नवागत थाना प्रभारी माया सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. […]

You May Like