शिवराज आज सांदीपनी विद्यालय और सामुदायिक भवन का करेंगे उद्घाटन

बुधनी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे. उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गई हैं. एसडीओपी रवि शर्मा एवं नवागत थाना प्रभारी माया सिंह ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निर्धारित कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री चौहान 30 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे शाहगंज पहुंचेंगे. जहां वे सांदीपनी विद्यालय के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इसके उपरांत वे दोपहर 12.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे.  जहां ग्राम बेरखेड़ी में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे. दोपहर 2 बजे रायसेन जिले के लिए प्रस्थान करेंगे. केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया.  अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं. कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक अमले की तैनाती के निर्देश भी जारी किए गए हैं.

 

Next Post

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 13 से 24 फरवरी तक

Fri Jan 30 , 2026
जबलपुर: जबलपुर सहित 15 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार एमएस मरकाम ने कहा कि भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा युवाओं के लिए भर्ती की रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 13 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक पुलिस […]

You May Like