अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 13 से 24 फरवरी तक

जबलपुर: जबलपुर सहित 15 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। उप संचालक रोजगार एमएस मरकाम ने कहा कि भर्ती कार्यालय मुख्यालय जबलपुर द्वारा युवाओं के लिए भर्ती की रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 13 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक पुलिस लाइंस झिंझरी कटनी में होगी। जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन जैसे पदों के लिए भर्ती होगी। जबलपुर, अनूपपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, कटनी, मंडला, मउगंज, नीमच, रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया जिले के युवा इस रैली में शामिल हो सकते हैं।

साथ ही मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की महिला उम्मीदवार महिला सैन्य पुलिस की भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। रैली में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सभी जरूरी दस्तावेज और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। फोटो रैली की तारीख से 7 दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। अग्निवीर ट्रेड्समैन और जनरल ड्यूटी के उम्मीदवारों को पांच विषयों में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
2025 में उत्तीर्ण छात्र को भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड
सेना द्वारा मई और जून 2025 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन का आयोजन किया गया था। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें 27 जनवरी 2026 को ईमेल पर एडमिट कार्ड भेज दिया गया है। अब ये उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे।

Next Post

मुफ्त सोनोग्राफी में पैसे मांगने का आरोप, आशा कार्यकर्ता से बदसलूकी की शिकायत

Fri Jan 30 , 2026
सीहोर। जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की मुफ्त सोनोग्राफी के नाम पर पैसे मांगे जाने का आरोप सामने आया है. ग्राम महोडिया की आशा कार्यकर्ता भूरी बी ने अस्पताल के कर्मचारी पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन को लिखित शिकायत सौंपी है. आशा […]

You May Like