जिले के 13 बंद स्कूलों में खुलेंगे आंगनबाडी केन्द्र

सतना:जिला परियोजना कार्यालय द्वारा जारी आदेश में जिले की बंद 13 प्राथमिक पाठशालाओं के रिक्त भवन मे भवनविहीन आंगनबाडी केन्द्रों को स्थानातरित का निर्णय लिया है.फिलहाल इन शाला भवनों को अस्थाई तौर पर विभाग ने अधिग्रहित किया है.जिला कार्यक्रम अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में मझगवां ब्लाक की तीन,सोहावल की एक ,रामपुर की दो एवं नागौद ब्लाक की सर्वाधिक 7 शालाओं में अब आंगनबाडी केन्द्र संचालित होंगे.मझगवां में जिन शाला भवनों को दूसरे विभाग को सौपा गया है.

उसमें बिरसिंहपुर की संस्कृत माध्यमिक विद्यालय,हलावन की प्राथमिक शाला मझियार,चित्रकूट की शासकीय प्राथमिक शाला कारीगोही शामिल है.सोहावल ब्लाक की शासकीय प्राथमिक शाला बराह तथा रामपुर की चितगढ़ को शासकीय प्राथमिक शाला करकोठी,बरदाडीह को शासकीय प्राथमिक पाठशाला कोरिगवां में अब संचालित किया जाएगा.

नागौद ब्लाक की जिन सात विद्यालय को बंद कर दिया गया है.उनमें खैरा की आंगनबाडी को प्राथमिक शाला भुलनी,उसरार की प्राथमिक शाला चमर,नगर पंचायत नागौद संस्कृत हाई स्कूल नागौद,रमपुरा प्राथमिक पाठशाला धमनहां,उमरीब्रज की अंतर्वेद,माडाटोला की दुबहियों एवं सिजहटी को प्राथमिक शाला रैकरी में संचालित किया जाएगा.

Next Post

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों में संक्रमित खून चढ़ाने का मामला: दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक प्रकरण: मिश्रा

Fri Dec 19 , 2025
सतना:थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चे जिला अस्पताल में एचआईवी संक्रमित पाए जाने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे एवं एचआईवी से हुई घटना का जायजा लिया व जिला अस्पताल के प्रबंधन से चर्चा की श्री मिश्रा ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते […]

You May Like