भोपाल मेट्रो में यात्री क्यों नहीं बढ़ रहे, पास-पास स्टेशन बड़ी वजह; जानिए जनता की राय

भोपाल। मेट्रो शुरू होने के बाद भी यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है। फिलहाल ऑरेंज लाइन का करीब 7 किलोमीटर का प्राथमिक कॉरिडोर ऑपरेशनल है, जिसमें AIIMS से सुभाष नगर तक 8 स्टेशन शामिल हैं। कई जगह स्टेशनों के बीच दूरी कम होने के कारण यात्री पैदल या दूसरे साधनों से सफर करना पसंद करते हैं।

डीबी मॉल, रानी कमलापति और एमपी नगर जैसे इलाकों में कम दूरी भी मेट्रो के यात्रियों की संख्या को प्रभावित कर रही है। वहीं यात्रियों ने मेट्रो की स्पीड और सीमित रूट को लेकर भी अपनी राय रखी है। यात्रियों का कहना है कि मेट्रो का रूट शहर के ज्यादा हिस्सों तक बढ़ने के बाद ही इसमें यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

Next Post

अतिवृष्टि के बीच निगम अमला दिनभर मैदान में सक्रिय, शहरभर में जलनिकासी अभियान

Thu Sep 3 , 2026
सतना। आयुक्त डॉ.नागार्जुन बी.गौड़ा के नेतृत्व में जेसीबी से शहर के कई वार्डों में जलनिकासी की गई, वहीं जरूरतमंदों तक 1500 भोजन पैकेट पहुंचाकर राहत पहुंचाई गई। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like

मनोरंजन