इंदौर: क्षिप्रा थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बहू ने सास के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया.घटना शनिवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम मैलकलमा की है. 55 वर्षीय भंवर बाई ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि मिर्ची का डिब्बा ले जाने की बात पर बहू कविता से कहासुनी हो गई.
विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की. पीड़िता यह भी बताया कि आरोपी ने उसका कान खींच दिया, जिससे वह फट गया और खून निकलने लगा. साथ ही हाथ की उंगली व कलाई पर काट लिया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
