विद्यत विभाग के अधिकारी से मारपीट करने वाले को जमानत नहीं

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पाटन निवासी मदन जैन की आर्जिम जमानत अर्जी निरस्त कर दी। दरअसल आरोपी की ओर से कुछ देर दलीलें देने के बाद आवेदन वापस लेने का निवेदन किया गया। जस्टिस संदीप एन भट्ट ने निवेदन स्वीकार कर अर्जी खारिज कर दी।आवेदक मदन की ओर से दलील दी गई कि उसकी उम्र 62 वर्ष है। उसका किसी भी प्रकार का बिजली बिल नहीं बकाया था।

वहीं राज्य शासन की ओर से शासकीय पैनल अधिवक्ता हिमांशु तिवारी ने उक्त जमानत याचिका का विरोध करते हुए बताया की आवेदक का 11 हजार रूपए का बिजली बिल बकाया था। जब बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बकाया बिल भुगतान लेने आरोपी के घर गए तो उसने व भतीजे ने मारपीट कर दी। घटना के बाद डॉक्टर द्वारा किए गए एमएलसी रिपोर्ट में भी पीडि़त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चोट दर्शित हैं। पूर्व में भी आरोपी का अपराधिक प्रकरण दर्ज है।

Next Post

दमोह नगर पालिका के वार्ड घटाने पर हाईकोर्ट की मुहर

Tue Feb 10 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने दमोह नगर पालिका के वार्ड पुनर्निर्धारण को चुनौती देने वाली नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्ष मंजू राय और समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह की याचिका निरस्त कर दी है। एकलपीठ ने मामले में स्पष्ट किया है कि 39 वार्डों को घटाकर 29 […]

You May Like