थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों में संक्रमित खून चढ़ाने का मामला: दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक प्रकरण: मिश्रा

सतना:थैलेसीमिया से पीड़ित पांच बच्चे जिला अस्पताल में एचआईवी संक्रमित पाए जाने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे एवं एचआईवी से हुई घटना का जायजा लिया व जिला अस्पताल के प्रबंधन से चर्चा की श्री मिश्रा ने सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की थैलेसीमिया से पीड़ित मासूम बच्चे एचआईवी संक्रमित पाए जाने की घटना अत्यंत ही गंभीर है इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है श्री मिश्रा ने प्रशासन एवं सरकार से जानना चाहा कि मार्च अप्रैल में घटित घटना को सरकार ने आज दिनांक तक उजागर क्यों नहीं किया एवं जिम्मेदारों पर कार्यवाही क्यों नहीं की इससे स्पष्ट है.

इस संपूर्ण मामले में जिले के साथ-साथ प्रदेश के आला अधिकारी भी इंवॉल्व थे श्री मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहां कि यह घटना मार्च अप्रैल 2025 के दौरान हुई थी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 15 साल की बच्ची 20 मार्च को पॉजिटिव पाई गई 9 साल का बच्चा 26 मार्च 2025 को एव एक अन्य 9 साल का बच्चा 28 मार्च 2025 एवं 15 साल का बच्चा 3 अप्रैल 2025 को एचआईवी संक्रमित पाया गया था इन चारों बच्चों के माता-पिता की एचआईवी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी वहीं 3 साल की एक बच्ची 1 अप्रैल 2025 को एचआईवी की पुष्टि हुई थी इस बच्ची के माता-पिता की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी एवं एक बच्चा रीवा जिले का भी पाया गया था.

लेकिन इतनी बड़ी घोर लापरवाही हो जाने के बाद भी ब्लड बैंक एवं एचआईवी प्रोग्राम ऑफिसर यूनिट ने इसका खुलासा क्यों नहीं किया। श्री मिश्रा ने कहा कि संक्रमित रक्त किन किन डोनरो से आया इसका खुलासा होना चाहिए एवं रक्त चढ़ाने के पहले नियमों का पालन क्यों नहीं हुआ इसका दोषी कौन है इसकी भी जांच होनी चाहिए इन तमाम तथ्यों से स्पष्ट है कि प्रशासन एवं सरकार ने इसका खुलासा जान बूझकर नहीं किया बिरला हॉस्पिटल से ब्लड आना एवं बच्चों को चढ़ाना भी तरह-तरह की शंकाओ को जन्म देता है.

श्री मिश्रा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार अस्पतालो में बैठे हुए दलालो से जान बूझकर जनता का शोषण करवा रही है श्री मिश्रा ने कहा कि पैसों के लालच में बिना जांच के भी ब्लड कलेक्ट कर ब्लड की कालाबाजारी बरसों से ब्लड बैंकों में बैठे हुए कर्मचारी कर रहे हैं एवं मरीजों से मनचाहा पैसा लूट रहे हैं श्री मिश्रा ने सरकार से मांग की है की इस संपूर्ण मामले के जाच हेतु प्रशासनिक अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय जांच टीम बनाई जाए एवं दोषियों पर अपराधिक प्रकरण कायम किए जाएं जिससे भविष्य में इस इस प्रकार के घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके

Next Post

खून की दलाली: एसडीएम ने किया स्टिंग, पुलिस की मदद से पकड़े गए 3 दलाल

Fri Dec 19 , 2025
सतना : जिला चिकित्सालय के रक्त कोष में अवैध तौर पर रक्त बेचे जाने के आरोप पिछले कुछ वर्षों में कई बार सामने आ चुके हैं. इस मामले में रक्त कोष में पदस्थ कुछ कर्मचारियों और प्रभारी की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते रहे हैं. इसी कड़ी में एसडीएम […]

You May Like

मनोरंजन