
भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव ने दतिया जिले के सेवढ़ा में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति के बीच मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।
भिंड-दतिया की सांसद संध्या राय ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। वहीं सेवढ़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने साफा पहनाकर एवं गदा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दतिया जिले को बड़ी सौगात देते हुए सिंगल क्लिक के माध्यम से 230.44 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 299.32 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।
कुल मिलाकर 529.76 करोड़ की विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन और लोकार्पण से जिले में आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
