फुटेरा कला में बदहाल सड़क, जलभराव और गंदगी से ग्रामीण परेशान, तीन वर्षों से समाधान का इंतजार

फुटेरा कलां/दमोह. बटियागढ़ विकासखंड के ग्राम फुटेरा कला में बाजार से कलारी तिराहा तक की सड़क बरसात के दिनों में कीचड़, जलभराव और गंदगी के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है.ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या पिछले लगभग तीन वर्षों से लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई ठोस और स्थायी समाधान नहीं किया गया. सड़क की बदहाली के साथ-साथ नालियों की साफ-सफाई नहीं होने से हालात और गंभीर हो गए हैं.ग्रामीण रामगोपाल सैनी ने बताया कि बाजार से कलारी तिराहा तक सड़क पर हर बारिश में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.उनका कहना है कि तीन वर्षों से लगातार शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई.समाजसेवी व कांग्रेस नेता राजेश राय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फुटेरा कला में सड़क और नालियों की समस्या वर्षों पुरानी है. उनका कहना है कि बाजार से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित शासकीय हाई स्कूल में प्रतिदिन करीब 1400 से 1500 विद्यार्थी पढ़ने आते हैं.ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि और अधिकारी गांव की गलियों का नियमित निरीक्षण करें तो वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने मंदिर से लेकर मस्जिद तक की सभी गलियों का सर्वे कराकर सड़क, नालियों और साफ-सफाई की व्यवस्था सुधारने की मांग की है.स्थानीय व्यापारी टोनी जैन ने कहा कि सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है.ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है.वहीं मनीराम पटेल ने कहा कि बस स्टैंड से लेकर कलारी तिराहा तक सड़क की बदहाल स्थिति पूरे गांव के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं और अब तक स्थायी समाधान नहीं मिल पाया है.

Next Post

भोपाल की वीआईपी रोड पर सनरूफ से शराब पीते युवकों का VIDEO वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun Jul 5 , 2026
भोपाल। राजधानी की वीआईपी रोड पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर शराब पीते और खतरनाक स्टंट करते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की है। वीडियो में तीन युवक कार […]

You May Like