सोलर प्रोजेक्ट की फाइल पर रिश्वत का करंट, 40 हजार लेते बिजली कंपनी का इंजीनियर ट्रैप

इंदौर. सोलर पैनल की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त ने शनिवार को बिजली कंपनी के सुखलिया जोन कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक कनिष्ठ यंत्री को 40 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी ने काम करने के एवज में 80 हजार रुपए की मांग की थी.

अंबे नगर स्थित जीआर 7 होटल भवन पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के लिए कनिष्ठ यंत्री नमेश कुमार भोंडेकर ने शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपए की रिश्वत मांगी. शिकायतकर्ता ने 17 जुलाई को लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की. शिकायत के सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर शनिवार को ट्रैप की योजना बनाई गई. निरीक्षक सचिन पटेरिया के नेतृत्व में गठित टीम ने शिकायतकर्ता को 40 हजार रुपए देकर कार्यालय भेजा. जैसे ही आरोपी ने राशि ली, पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है.

भ्रष्टाचार की शिकायत तुरंत करें…

लोकायुक्त संगठन भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रहा है. यदि कोई शासकीय अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो आम नागरिक इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में कर सकते हैं.

राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त इंदौर

Next Post

80 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

Sat Jul 18 , 2026
इंदौर। आज सुबह जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से 80 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की सरकारी जमीन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। उक्त सरकारी जमीन खजराना में 100 बिस्तरों वाले हॉस्पिटल की बताई जा रही है। पिछले 15 सालों से उक्त जमीन का खजराना हॉस्पिटल कागजों पर […]

You May Like

Play sound