छिंदवाड़ा के SAF जवान की पत्थर से कुचलकर हत्या, नाले में मिला शव


​मुलताई: मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम हरदौली के पास शुक्रवार शाम एक नाले में विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवान का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने जवान की पत्थर मारकर हत्या की और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को नाले में फेंक दिया। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।​पुलिस को घटनास्थल पर मृतक के कपड़ों के साथ एक विभागीय जैकेट, पैंट और टोपी मिली, जिससे उसके पुलिसकर्मी होने का अंदेशा हुआ।

शिनाख्त के लिए जब फोटो सोशल मीडिया और पुलिस ग्रुप्स में साझा किए गए, तो मृतक की पहचान आरएस सरयाम के रूप में हुई। सरयाम मूल रूप से छिंदवाड़ा के निवासी थे और वर्तमान में आठवीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल (SAF) की उमरिया स्थित ई-कंपनी में तैनात थे।

​जांच में यह भी सामने आया है कि जवान 6 जनवरी को छुट्टी पर अपने घर गया था, लेकिन अवकाश समाप्त होने के बाद वह ड्यूटी पर वापस नहीं लौटा। बैतूल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर वारदात के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

Next Post

सिंहस्थ कुंभ मेले 2027 की तैयारी में जुटा नासिक प्रशासन

Sat Jan 31 , 2026
नासिक, 31 जनवरी (वार्ता) आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के मद्देनजर महाराष्ट्र के नासिक में तैयारी जोरो पर है। शहर में यातायात, बस संचालन, मानवशक्ति परिनियोजन और तकनीक के प्रयोग को मज़बूत किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण की एक […]

You May Like