ग्वालियर: सांसद भारत सिंह कुशवाहा ने डबरा विकासखंड के अंतर्गत गिजौर्रा देवगढ़ मुख्य मार्ग से दूधखो धाम के सड़क मार्ग के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपए दिए हैं। क्षेत्र की जनता ने सांसद भारत सिंह का आभार व्यक्त किया है।
वही दूध खो धाम पर 9 दिवसीय राम कथा एवं 108 कुंडलीय महायज्ञ का आयोजन चल रहा है जो 29 मार्च को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें बड़ी सौगात मिली है। सड़क निर्माण से दूध खो धाम पर आना जाना सुगम होगा।
