नगर की बेटी ने खैरागढ़ में किया गोल्ड मेडल प्राप्त

आष्टा। नगर के संगीत आश्रम काशिप कला केंद्र की प्रशिक्षु चौताली माथुर ने अपने सुर ताल सौरभ से सभी को महकाते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की है. चौताली ने छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ संगीत विश्व विद्यालय से तबला से मास्टर डिग्री मे टॉप करके स्वर्ण पदक हासिल किया है. बीते दिनों छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने गणतंत्र दिवस समारोह में चौताली को स्वर्ण पदक प्रदान किया. नगर के किला निवासी महेश माथुर और शिक्षिका नम्रता माथुर की बेटी चौताली को प्रभुप्रेमी संघ अध्यक्ष सुरेश पालीवाल, प्रदीप प्रगति, संजय जैन, अर्जुन सिंह अजय, शुभम शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता द्वय सुरेंद्रसिंह परमार, वीरेंद्र सिंह परमार, विशाल सोलंकी, पल्लव जैन प्रगति, शिवेंदु दसोदी, सुमित पटेल आदि ने शुभकामनाएं दी.

Next Post

इंदौर–बिलासपुर एक्सप्रेस को एलएचबी रेक का तोहफा

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर. इंदौर से बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. पश्चिम मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 18233/18234 इंदौर–बिलासपुर (नर्मदा) एक्सप्रेस को एलएचबी रेक से चलाने का फैसला किया है. इस अपग्रेड के बाद यात्रियों को न सिर्फ ज्यादा आराम मिलेगा, बल्कि यात्रा पहले से […]

You May Like

मनोरंजन