महापौर ने प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण की दिलाई शपथ

विश्व जल दिवस पर प्राचीन जल स्रोतों का संरक्षण एवं अमृत मिलन कार्यक्रम
कलश पूजन कर पारंपरिक बावड़ी में जल प्रवाह किया
इंदौर: विश्व जल दिवस पर इंदौर नगर निगम द्वारा प्राचीन जल स्रोतों के जीर्णोद्धार एवं अमृत मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं निगमायुक्त शिवम् वर्मा ने वार्ड 9, स्कीम 51, संगम नगर में कलश पूजन कर पारंपरिक बावड़ी में जल प्रवाह किया.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जल के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि जल जीवन का आधार है. हमें इसे संरक्षित रखने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे.

उन्होंने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों, बावड़ियों एवं कुओं के संरक्षण से ही जल संकट से बचा जा सकता है. उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. इस अवसर पर महापौर ने कार्यक्रम में शामिल नागरिकों को जल संरक्षण और प्राचीन जल स्रोतों के पुनरुद्धार की शपथ दिलाई. कार्यक्रम का आयोजन वार्ड 9, स्कीम 51, संगम नगर जीटीएस में किया गया, इस अवसर पर पार्षद राहुल जायसवाल, श्री भारत सिंह रघुवंशी, श्री पराग कौशल, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जनसहभागिता भी आवश्यक
महापौर ने कार्यक्रम में कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि इसमें आम जनता की सहभागिता भी आवश्यक है. कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना रहा.

Next Post

माथुर ने गांधी जी की सोशल ट्रस्टी की अवधारणा को साकार किया

Sun Mar 23 , 2025
जाने माने कानूनविद्, पूर्व महाधिवक्ता और समाजसेवी आनंद मोहन माथुर का 97 वर्ष की आयु में शनिवार अलसुबह निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन से समाज ने एक ऐसा प्रहरी खो दिया, जिसने न्याय और मानवाधिकारों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कानूनी लड़ाइयां लड़ीं. […]

You May Like