बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी दिन और रात गुल हो रही बिजली

ब्यावरा। दो-तीन दिनों से नगर में एकाएक बिजली कटौती ने परेशानी बढ़ा दी है. बारिश थमने पर उमस भरी गर्मी का दौर जारी है, ऐसे में बिजली की लुकाछुपी से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विदित है कि दिन और रात में चाहे जब बिजली गुल हो रही है. कभी जम्पर तो कभी केबल में खराबी आ रही है. चाहे जब फाल्ट हो रहे है. जबकि विद्युत विभाग द्वारा साल भर शेड्यूल बनाकर मैंटेनेंस कार्य किया जा रहा है.

मैंटेनेंस के बाद भी राहत नहीं

विभाग द्वारा बारिश, गर्मी एवं ठंड के मौसम पूर्व तो मैंटेनेंस कार्य किया ही जाता है इसके बाद भी साल भर शेड्यूल जारी कर मैंटेनेंस कार्य किया जाता है बावजूद इसके बिजली की समस्या दूर नहीं हो पा रही है. बुधवार को दिन भर बिजली की लुकाछुपी होती रही. हर थोड़ी बहुत देर में बिजली का आना-जाना चलता रहा.

जम्पर व अन्य उपकरण को दुरस्त करने सप्लाई को बंद किया गया.सुचारु रुप से बिजली की सप्लाई बनी रही इस हेतु सतत् निगरानी रखी जा रही है.

अजीत भुमरकर

एई, विद्युत वितरण कंपनी शहरी क्षेत्र ब्यावरा

Next Post

पूर्ण राज्य के सवाल पर लेह में हिंसा फूटी, प्रशासन ने की सख्ती

Wed Sep 24 , 2025
लेह, 24 सितबंर (वार्ता) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में बुधवार को राज्य के दर्जे सहित अन्य मांगों के लेकर हिंसा फूट पड़ी जिससे प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा । यहां आंदोलनकारी कई दिनों से अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे थे। […]

You May Like