विदिशा।मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना के अंतर्गत देवउठनी एकादशी पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए गए इस सम्मेलन में जिले भर के कुल 42 जोड़े रजिस्ट्रेशन कराकर इसमें शामिल होने वाले थे। दो जोड़े किन्हीं कारणों से नहीं आए। जिनमें 40 जोड़े इस सम्मेलन में सम्मिलित हुए 13 जोड़े को निकाह भी पढ़वाए गए इस आयोजन के दौरान विधायक मुकेश टंडन, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रीति शर्मा भी पहुंची उन्होंने नव विवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं दी.
इस सम्मेलन के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे यहां सिर्फ दो घोड़ी का इंतजाम किया गया जो बारी-बारी से दो दो दोनों को बिठाकर घूमा रही थी।
