शारीरिक व मानसिक वृद्धि के लिए खेल जरूरी: चंद्रवंशी

रेहटी/सलकनपुर। मध्य प्रदेश के 70 वे स्थापना दिवस के मौके पर सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत ग्राम भड़कुल, खैरी, गोंडी गुंडारिया एवं बोरी के स्कूलों में कबड्डी, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ आदि में छात्र-छात्राओं, युवाओं ने हिस्सा लिया.

खेलों के महाकुंभ सांसद खेल महोत्सव के रूप में 30 अक्टूबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पूर्व क्रिकेटर कपिल देव द्वारा शुभारंभ के बाद पंचायत में खेलों का सिलसिला शुरू हो गया है. बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव एवं कार्तिकेय चौहान के मार्गदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा के निर्देश अनुसार मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी द्वारा छात्र-छात्राओं व खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण करते हुए कहा खेलों से युवाओं की शारीरिक और मानसिक क्षमताओं के साथ बौद्धिक क्षमता भी बढ़ती है. इस मौके पर वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, पूर्व महामंत्री पुरुषोत्तम यादव, महामंत्री प्रदीप पटेरिया, सुनील गौर, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, विनोद नागर, भागीरथ मंडलोई, मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, गोपाल मुकाती, संदीप सिंह राजपूत, नितेश साहू आदि उपस्थित थे.

 

Next Post

गणेश मंदिर परिसर में साढ़े तीन लाख के कक्ष का भूमिपूजन

Sun Nov 2 , 2025
सीहोर। शहर हमारा है इसे घर की ही तरह साफ-सुथरा बनाए रखना है, इसी भाव के साथ होने वाले निरन्तर करने होंगे, हमारी नपा प्रदेश में स्वच्छता के नाम पर अव्वल है और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षदों के अलावा अमले द्वारा शहर को सुंदर और विकसित किया जा रहा है. […]

You May Like