गणेश मंदिर परिसर में साढ़े तीन लाख के कक्ष का भूमिपूजन

सीहोर। शहर हमारा है इसे घर की ही तरह साफ-सुथरा बनाए रखना है, इसी भाव के साथ होने वाले निरन्तर करने होंगे, हमारी नपा प्रदेश में स्वच्छता के नाम पर अव्वल है और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षदों के अलावा अमले द्वारा शहर को सुंदर और विकसित किया जा रहा है. उक्त विचार वार्ड क्रमांक 5 में गणेश मंदिर परिसर में साढ़े तीन लाख के कक्ष के भूमि पूजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहे. उन्होंने कहा विधायक सुदेश राय और प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है. बिना भेदभाव के बुनियादी समस्याओं का समाधान हो रहा है. पार्षद राजीव गुजराती सहित क्षेत्रवासियों ने गणेश मंदिर परिसर में भक्तों के लिए बनाए जा रहे साढ़े तीन लाख के कक्ष का भूमि पूजन किया. इस दौरान भाजपा महामंत्री राजकुमार गुप्ता, नप उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, कमलेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे.

Next Post

श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर तुलसी पौधो का वितरण

Sun Nov 2 , 2025
ब्यावरा। देवउठनी ग्यारस के अवसर पर नगर के श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर तुलसी जी के पौधो का वितरण किया गया. तुलसी के पौधे पाकर श्रद्धालुजन काफी उत्साहित नजर आये. प्रात: के समय मंदिर धाम पर तुलसीजी की पूजा-अर्चना, आरती पश्चात श्रद्धालुओं को पौधो का वितरण किया गया. ट्रस्ट के […]

You May Like