स्वदेशी की अवधारणा को जन जन तक पहुंचाए

सीधी।सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता में शासकीय महाविद्यालय मड़वास में सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत स्वदेशी जागरण रैली का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक धौहनी द्वारा विधायक निधि से प्रदत्त शासकीय महाविद्यालय के कक्षों का मरम्मतीकरण पश्चात कक्षों का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अभ्युदय प्रताप सिंह, के.के. मिश्रा, पवन मिश्रा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति मझौली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई.पी. प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत किया और महाविद्यालय की आवश्यकताओं एवं मांगपत्र के बारे में जानकारी दी।

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने स्वदेशी जागरण सप्ताह के अंतर्गत स्वदेशी की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं और नागरिकों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और नशामुक्ति की शपथ दिलाई। सांसद ने महाविद्यालय के अन्य कक्षों के जीर्णोद्धार तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के निराकरण की भी बात कही।विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने की बात कही। उन्होंने कुछ समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु जनपद पंचायत सीईओ मझौली, आर.ई.एस. और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।कार्यक्रम में पिछले वर्ष की भारतीय ज्ञान परंपरा प्रतियोगिताओं में संभाग स्तरीय भाग लेने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। साथ ही इस वर्ष शतरंज और बैडमिंटन खेल विधा की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

Next Post

एक ही परिवार के 10 लोगों को मधुमक्खी ने काटा

Tue Sep 30 , 2025
सुसनेर। मंगलवार को समीपस्थ ग्राम उमरिया में एक परिवार मधुमक्खी का शिकार हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए. जिनमें 5 बच्चे व 5 पुरुष शामिल हैं. सभी घायलों को पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल सुसनेर में लाया गया. यहां पर […]

You May Like

मनोरंजन