बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत शिवाजी ऑडिटोरियम, बैतूल से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक महेंद्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे
