
खंडवा।जिले के विभिन्न थानों में 50 असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत 33 प्रकरणों मे 37 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरण मे 04 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 बीएनएसएस के तहत 07 प्रकरण मे 09 अनावेदकों के विरुद्ध अनावेदकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिले में 40 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्रवाई कराई गई है।
पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में17 गिरफ़्तारी वारंट, 01 स्थाई वारंट, 22 जमानती वारंट, 46 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
