सनातन धर्म मंदिर में कल रविवार को होगा ब्राह्मण मिलनोत्सव

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा मकर संक्रांति पर्व एवं गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ के पूर्व दिवस पर कल रविवार, 18 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे, सनातन धर्म मंदिर परिसर, चक्रधर सभागार में ब्राह्मण मिलनोत्सव आयोजित किया जाएगा जिसमें विवाह योग्य 422 लड़कियों के बायोडाटा का मंच से वाचन एवं 732 लड़कों के बायोडाटा का 8 सेक्टरों पर अवलोकन, पत्रिका एडवांस बुकिंग कूपन, परिचय सम्मेलन हेतु पंजीयन तथा 24 डॉक्टरों को सनातन चिकित्सा रत्न सम्मान समारोह के साथ सकल ब्राह्मण महासमिति के उद्देश्यों का सैकड़ों ब्राह्मणों को संकल्पित कराया जाएगा।

ब्राह्मण मिलनोत्सव का संयोजक अशोक कुमार शर्मा, राकेश नारायण दीक्षित, महिला संयोजिका शशि व्यास, आशा त्रिपाठी को बनाया गया है।ब्राह्मण मिलनोत्सव में पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूप मिश्रा, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालेन्दु शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे। 1 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

Next Post

पुलिस ने पकड़ा 120 पेटी नशीली दवा का जखीरा

Sat Jan 17 , 2026
सतना : जिले के उचेहरा थाने की परसमनिया चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 120 पेटियां बरामद कर लीं. इस मामले में पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने घर के कमरे में नशीली दवा का जखीरा […]

You May Like