पुलिस ने पकड़ा 120 पेटी नशीली दवा का जखीरा

सतना : जिले के उचेहरा थाने की परसमनिया चौकी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की 120 पेटियां बरामद कर लीं. इस मामले में पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने घर के कमरे में नशीली दवा का जखीरा छिपा कर रखा हुआ था. प्राप्त जानकारी के अनुसार उचेहरा थाना और परसमनिया चौकी पुलिस को मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि पहाड़ी अंचल परसमनिया के एक घर में नशे में इस्तेमाल होने वाली कफ सीरप की जखीरा स्टॉक करके रखा गया है.

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम बनाकर मौके पर रवाना किया गया. लेकिन जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु की तो नशीली दवा का स्टॉक देखकर उनकी आंखे भी फटी रह गईं. दरअसल कमरे के अंदर नशीली कफ सीरप की 1 या 2 नहीं बल्कि कुल 120 पेटियों का जखीरा मौजूद था. लिहाजा पुलिस द्वारा वहां पर मौजूद नशीली दवा के स्टॉक की गिनती करने के बाद जब्त कर लिया गया. इसी कड़ी में इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही. तक तक इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई.
कार ममें मिली नशीली दवा
जिले की चित्रकूट थाना पुलिस द्वारा बटोही के निकट एक सफेद रंग की कार की जांच की गई. जिसमें झोले में नशीली कफ सीरप की 20 शीशियां पाई गईं. जिसे देखते हुए आरोपी वरुण तिवारी 31 वर्ष निवासी सती अनसुइया और आशीष पाण्डेय 22 वर्ष निवासी पथरा को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त बलेनो कार को भी जब्त कर लिया गया.
  120 शीशी के साथ 2 धराए
मैहर जिले केअमरपाटन थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए शिवम चौरसिया 22 वर्ष और नितिन गुप्ता 31 वर्ष दोनोकें निवासी अमरपाटन के पास से नशीली कफी सीरप की 120 शीशियां पकड़ ली गईं. इसके साथ ही घटना ममें प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त कर लिया गया. पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने गहरा नाला कालोनी सतना से प्रिसं जायसवाल से दो कार्टनों में 240 नग कफ सीरप लिया था. यह कफ सीरप रीवा निवासी राहुल गुप्ता को एनएच 30 पर सेमरी रोड पर राहुल को दी जानी थी. पुलिस की कार्रवाई के दौरान राहुल फरार हो गया

Next Post

शाम से लेकर सुबह तक जबरदस्त गलन बरकरार

Sat Jan 17 , 2026
सतना : मकर संक्रांति के बाद न तो बादलों मेहरबान होने की घटना सामने आई और न ही कड़ाके की ठंड से ही राहत मिलती नजर आ रही है. आलम यह है कि न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से नीचे बना हुआ है. नतीजतन शाम से लेकर सुबह तक जबरदस्त गलन […]

You May Like