इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने संबल योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में नगर निगम की वार्ड प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान शिकायतकर्ता से पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये लेते वार्ड प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। मामले में एक अन्य कर्मचारी को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Next Post
बारिश के दौरान जर्जर मकान का छज्जा गिरा, एक घायल, बड़ा हादसा टला
Thu Jul 23 , 2026
भोपाल। राजधानी में इब्राहिम पुरा क्षेत्र कोतवाली के सामने बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात को एक जर्जर मकान का छज्जा गिर गया. यह हादसा रात्रि में हो रही तेज बारिश के कारण हुआ. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया. यह मकान 90 साल पुराना बताया जाता है. घटना […]

You May Like
-
1 year ago
अचानक लगी कार में आग