खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में 1 की मौत, 2 घायलों में से एक रेफर

पानसेमल। थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में जहां 1 व्यक्ति की मौत हो गई वही 2 घायलों में 1 को रेफर किया है। आज मंगलवार दोपहर 2 बजे के दरमियान खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर श्रीराम कुटिया के पास दो बाईकों की आपस में जोरदार भिड़त हो गई जिसमे घोटाली महाराष्ट्र निवासी जतन पिता रूपसिंह की मौत हो गई एवं शरद सोहम वड़वि,सूरज विजय वसावे कुकरमुंडा महाराष्ट्र निवासी घायल हुए हैं।भिड़त इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला पहिया निकल गया।सूचना के बाद मौके पर 108 ईएमटी जोगेंद्र बर्डे,पायलट पंकज पाटीदार ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पानसेमल अस्पताल में डॉक्टर लल्लू झीले,डॉक्टर अभिषेक पटेल ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ घायलों का उपचार किया।घटनास्थल पर FRV वाहन पर मौजूद आरक्षक देवीसिंह खेड़कर और पायलट नितेश पाटिल भी पहुंचे थे।आरक्षक देवीसिंह एवं ईएमटी जोगेंद्र को जेब में डायरी मिली जिसमें लिखे फोन नम्बर पर संपर्क कर किया।फिलहाल घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।जानकारी के बाद परिजन पहुंच गए थे। शव के पीएम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Next Post

बिक रहा था चायनीज मांझा, दुकान संचालक गिरफ्तार 

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर। उजारपुरवा में प्रतिबंधित चायनीज मांझा बिक रहा था। भनक लगते ही लार्डगंज पुलिस ने दबिश देकर अवैध रूप से चायनीज मांझा बेचने वाले दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया। टीआई नवल सिंह आर्य ने बताया कि राजा पतंग वाले के यहां गली नम्बर 4 उजारपुरवा में दबिश दी गई […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।