सिंगरौली : जिले में अवैध एवं नियम विरुद्ध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को एसडीएम माड़ा, आरटीओ सिंगरौली, खनिज विभाग और प्रदूषण विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान राखड़ परिवहन में लगे चार वाहनों सहित कुल सात वाहनों को विभिन्न अनियमितताओं के चलते जप्त किया गया।
संयुक्त टीम ने वाहनों के दस्तावेज, परिवहन नियमों, प्रदूषण मानकों तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी सात वाहनों को जप्त कर सुरक्षार्थ बंधौरा चौकी में खड़ा कराया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहन संचालकों से 60 हजार रुपये का राजस्व भी वसूल किया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनिज एवं राखड़ परिवहन तथा परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी संयुक्त जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
Next Post
रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया पोस्टर रिलीज
Sat Aug 1 , 2026
मुंबई, 01 अगस्त (वार्ता) भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।जारी किए गए पोस्टर में यश के किरदार ‘राया’ की सिल्हूट दिखाई गई है, जिसके हाथ में टॉमी गन है। पोस्टर फिल्म की रहस्यमयी और भव्य दुनिया की […]

You May Like
-
5 months ago
आईपीएल 28 मार्च से शुरू होगा, फाइनल 31 मई को होगा
-
8 months ago
सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत आरोप बस चालक फरार