मेडिकल कॉलेज मंदसौर में हुआ पहला देहदान

मंदसौर: नगर के मेघदूत नगर निवासी स्व. श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा के पार्थिव शरीर का देहदान उनके परिजनों ने सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज, मंदसौर को किया। यह कॉलेज का पहला देहदान है, जो अध्ययन और शोध कार्य के लिए समर्पित हुआ। पार्थिव शरीर को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज डीन सहित परिजन व अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। स्व. कंकरेचा से प्रेरित होकर उनके पति छगनलाल कंकरेचा ने भी देहदान का संकल्प लिया। अधिकारियों ने परिवार को सम्मानित किया।

Next Post

ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों का विवाद, बच्चों की पढ़ाई पर संकट

Thu Sep 25 , 2025
मंडला :थाना निवास अंतर्गत ग्राम जंगलिया के पगड़ीटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीणों के बीच पिछले छह माह से विवाद गहराता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि केंद्र की कार्यकर्ता और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया है। कार्यकर्ता ने […]

You May Like