इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए. मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि पिछले दिनों मेट्रो हॉल के पास वाइन शॉप के सामने घटना हुई थी. ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.
हादसे में बाइक सवार विनय शर्मा उम्र 50 साल और उनका बेटा रचित शर्मा उम्र 22 सड़क पर गिर गए. गिरने से विनय शर्मा के कंधे और पैर में चोट आई, जबकि रचित शर्मा को कमर के नीचे और गुप्तांगों में गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा. बाद में उपचार के दौरान रचित शर्मा की मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक नम्बर एमपी 09 एचएच 1814 के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
