मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि,उगादी, गुड़ी पाड़वा और नवरेह के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नयी दिल्ली 18 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुड़ी पाड़वा, चेती चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, “चैत्र शुक्लादि, उगादी, गुडी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और सादिबुचेरोबा के शुभ अवसर पर मैं देश-विदेश में रहने वाले सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

नव वर्ष के आगमन पर मनाए जाने वाले ये पर्व भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंध के प्रतीक हैं। ये उत्सव नई आशाओं, नए संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारी संस्कृति के वाहक ये पर्व मिलकर खुशियां बांटने की हमारी गौरवशाली परंपरा को भी दर्शाते हैं।”

उन्होंने कहा ,” मैं कामना करती हूं कि ये सभी त्यौहार भारत के विभिन्न समुदायों को प्रेम, सौहार्द और स्नेह के बंधन में बांधें और सभी के लिए खुशहाली तथा सुख-समृद्धि लेकर आएं।”

Next Post

रुपया 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Wed Mar 18 , 2026
मुंबई, 18 मार्च (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 49 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 92.89 रुपये प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। भारतीय मुद्रा पहली बार 92.50 रुपये प्रति डॉलर से नीचे लुढ़की है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 11.75 पैसे की गिरावट […]

You May Like